Shri Ram Bhakt Hanuman Mandir Shri Kajla Dham
https://share.google/rXJO9lcqseV018jeW
जय हनुमान, जय श्री राम!!!! आप सभी का हमारे कार्यक्रम दर्शन में हार्दिक अभिनंदन. भक्तों, हमारे इस लोकप्रिय कार्यक्रम श्रंखला में हम हमेशा आपको देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाते आये हैं और इसी क्रम में आज हम आपको दर्शन करवाने जा रहे हैं भगवान् श्री राम के प्रिय हनुमान जी के मंदिर काजला धाम के. “पवन तनय संकट हरन मंगल मूर्ति रूप, राम लखन सीता सहित हृदय बसों सुरभूप”” काजला धाम में विराजमान हनुमान जी सभी भक्तो की मनोकामना पूर्ण करने वाले हैं. भक्तों, “काजला धाम” रियाणा राज्य के हिसार जिले में स्थित है यह हनुमान जी को समर्पित दिव्य धाम है. यहां पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना श्री हनुमान जी अवश्य पूर्ण करते हैं. भक्तों की आस्था है की कोई भी कामना हो, मंदिर में यदि आप बिना कुछ खाए पिए खाली पेट पहुंचते हैं तो 8 से 11 के बीच सवा दो रुपए की अर्जी हनुमान जी महाराज को आपके नाम से पुजारी जी लगाते हैं। और ये कामनाएं श्री हनुमान जी की कृपा से शीघ्र ही पूर्ण होती है.भक्तों “काजला धाम” का निर्माण गोपीराम जोशी और देवकीनंदन जोशी जो ब्रह्मलीन पुजारी हैं उनके सानिध्य में 31 जनवरी 1990 को प्रारंभ हुआ था इन दोनों ही ब्रह्मलीन पुजारियों ने ध्वजारोहण कर मंदिर के निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया था. भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने वाला एक अनोखा अनुभव। तिलक प्रस्तुत करते हैं दिव्य भूमि भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के अलौकिक दर्शन। दिव्य स्थलों की तीर्थ यात्रा और संपूर्ण भागवत दर्शन का आनंद। दर्शन ! 🙏 इस कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड में हम भक्तों को भारत के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिर, धाम या देवी-देवता के दर्शन तो करायेंगे ही, साथ ही उस मंदिर की महिमा उसके इतिहास और उसकी मान्यताओं से भी सन्मुख करायेंगे। तो देखना ना भूलें ज्ञान और भक्ति का अनोखा दिव्य दर्शन।🙏 Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Leave a Reply